चंदौली, फरवरी 25 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव में बीते मंगलवार की रात चोरों ने रमेश यादव का घर खंगाल दिया। उनके मकान में घुसकर बक्से में रखा नगदी सहित लगभग 15 लाख रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गए।परिजनों को घटना की जानकारी सुबह होने पर हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन कर रही है । रमेश यादव दूध का कारोबार करते हैं। रात्रि में महिलाएँ घर के अंदर सोई थीं तथा रमेश यादव और उनके पुत्र बाहर सोये थे। रात्रि में चोर बगल के शौचालय के सहारे छत पर चढ़ गए तथा बिना दरवाज़े के छत से सीढ़ी द्वारा नीचे उतरकर कमरे का दरवाज़ा तोड़ आभूषण तथा कपड़े से भरा बक्सा बाहर निकाल लिया। कुछ दूर खेत में बक्सा तोड़कर क़ीमती आभूषण हार, चैन, नथुनी, कान की बाली, चाँदी का आभूषण तथा नक़दी लगभग बीस हज़ार लेकर...