सैयदराजा पुलिस ने चंडीगढ़ से किया 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार
चंदौली, अगस्त 13 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सैयदराजा थाने की पुलिस ने फरार 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर गुरुवार को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी का मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार चल रहा था। इस दौरान आरोपी के खिलाफ 50 हजार का इनाम रखा गया था। सैयदराजा थाना क्षेत्र में पुलिस, आबकारी विभाग एवं जीएसटी सचल दल की संयुक्त कार्रवाई में 450 पेटी लगभग 4010 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब और कूटरचित दस्तावेजों के साथ ट्रक बरामद हुआ था। इस दौरान चंडीगढ़ थाना सेक्टर 36 करवल निवासी कपिल देव वर्मा उर्फ कपिल वर्मा के खिलाफ सैयदराजा थाने में आबकारी अधिनियम एवं धारा 419, 420, 467, 468, 471 भा.द.वि. में वांछित किया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.