गाजीपुर, मई 9 -- जमानियां। ताड़ीघाट- सैयदराजा जाने वाली सड़क पर लगातार लग रहे भीषण जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भारी वाहनों की आवाजाही, सड़क किनारे अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के कारण राहगीरों, मरीजों और स्कूली बच्चों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है। व्यापार मंडल के जिला युवा उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सड़क को फोरलेन बनाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि जिले की अन्य सड़कों का चौड़ीकरण हो चुका है, लेकिन सैयदराजा-जमानियां-ताड़ीघाट मार्ग अब भी उपेक्षित है। स्थानीय नागरिकों ने मांग किया कि सड़क चौड़ीकरण की दिशा में जल्द ही कोई पहल किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...