बागेश्वर, मई 4 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सैम मंदिर वार्ड में शराब बार खोलने की सुगबुगाहट से क्षेत्र की महिलाओं समेत स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नाराज महिलाओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि वार्ड में बार खोला गया तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि प्रस्तावित स्थान नदी गांव टैक्सी स्टैंड के पास है, जो घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है। यहां 100 से अधिक परिवार रहते हैं, साथ ही मंदिर और विद्यालय भी स्थित हैं। लोगों ने आशंका जताई कि बार खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होगी और यातायात व पार्किंग की समस्या बढ़ेगी। साथ ही असामाजिक तत्वों की आवाजाही और कानून-व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.