नई दिल्ली, मार्च 13 -- सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत की इस जीत में विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। बुमराह फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बने, वहीं सैमसन ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीता। हालांकि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने जब टी20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप-5 खिलाड़ियों को रेटिंग दी तो इन दोनों में से कोई नंबर-1 का पायदान नहीं हासिल कर सका। पोटिंग ने अपनी इस लिस्ट में इंग्लैंड के हरफनमौला को टॉप पर रखा है। यह भी पढ़ें- भारत को कर सकते थे बाहर; वॉन ने बताया कौन थी T20 WC की 'सबसे बेवकूफ टीम' रिकी पोटिंग ने जिन टॉप-5 टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिलाड़ियों को रेटिंग दी है, उनमें दो भारतीय -संजू सैमसन और जसप्रीत ब...