नई दिल्ली, मार्च 16 -- सैमसंग का फोन लेने की सोच रहे हैं और बजट कम है, तो टेंशन मत लीजिए। हम आपको सैमसंग के तीन ऐसे फोन्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 11 हजार रुपये से कम है। इनमें सबसे सस्ता फोन 8 हजार रुपये से भी कम के प्राइसटैग के साथ आता है। हमारी इस लिस्ट में गैलेक्सी F और M सीरीज के फोन शामिल हैं। इन फोन में आपको 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ कई धांसू फीचर देखने को मिलेंगे। तो आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।सैमसंग गैलेक्सी M07 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 8399 रुपये है। कंपनी इस बजट स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 64जीबी के eMMC 5.1 स...