नई दिल्ली, फरवरी 1 -- 15 हजार रुपये से कम की कीमत में नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको तीन बेहतरीन ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं। ये फोन मोटोरोला, वीवो और सैमसंग के हैं। 15 हजार रुपये से कम की कीमत वाले ये स्मार्टफोन 7000mAh तक की दमदार बैटरी से लैस हैं। इनमें आपको बेहतरीन कैमरा सेटअप भी मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन्स के बारे में।Vivo Y19s 5G 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 14499 रुपये है। फोन में आपको 6.74 इंच का शानदार डिस्प्ले मिलेगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दे रही है। फोटोग्राफी के लिए आपको इस डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी...