बागेश्वर, अप्रैल 10 -- बागेश्वर,जगदीश उपाध्याय। नगर पालिका क्षेत्र के सैम मंदिर वार्ड में दो गुलदारों का जोड़ा देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि दोनों गुलदार देर शाम वार्ड की गलियों में घूमते नजर आए। इसके बाद स्थानीय लोगों में भय व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुलदारों की मौजूदगी की सूचना तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। जैसे ही खबर फैली, व्यापारियों और अन्य लोगों के परिजनों ने उन्हें फोन कर जल्द घर लौटने को कहा। देर शाम तक दुकानें बंद कर घर लौटने वाले व्यापारियों में खासा डर देखने को मिला। बता दें कि जिले में पिछले कुछ समय से गुलदार की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में तहसील रोड क्षेत्र में भी दो गुलदारों को देखे जाने की सूचना मिली थी।स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ा...