सैफ अहमद बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
चंदौली, अप्रैल 6 -- पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर सैफ अहमद की नियुक्ति के उपलक्ष्य में सोमवार को सपा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि सैफ अहमद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा चेहरे को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से युवाओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। वहीं, सैफ अहमद ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, प्रेमनाथ तिवारी, अयूब खान, गुड्डू, सुरेश यादव, अनिल या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.