नई दिल्ली, अगस्त 28 -- बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर साल 2025 में चाकू से हमला हुआ था। ये हमला सैफ अली खान के घर में ही हुआ था। बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरिफुल इस्लाम ने एक्टर के बांद्रा स्थित घर में घुसकर उनपर हमला किया था। अब इस पूरे मामले में करीब डेढ़ साल बाद बड़ा अपडेट आया है। आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट का रुख किया और मामले में अपना गुनाह कबूल करने की इच्छा जताई।सैफ अली खान के केस में बड़ा अपडेट इस मामले का आरोपी मोहम्मद शरिफुल इस्लाम न्यायिक हिरासत में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरिफुल इस्लाम ने कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। इस्लाम ने कोर्ट में अपना अपराध स्वीकार करने की और अदालत से नरमी बरतने की अपील की है।कोर्ट ने आरोपी की अर्जी पर सरकारी वकील की तरफ से जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। यह भी पढ़ें- सैफ ...