नई दिल्ली, अगस्त 15 -- बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल फकीर के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। 14 अगस्त को कोर्ट ने एक्टर पर हमला करने वाले आरोपी पर आरोप तय किए हैं। अब ट्रायल शुरू होगा। सैफ अली खान पर हमला करने वाला मामला डेढ़ साल से ज्यादा पुराना हो गया है। साल 2025 की शुरुआत जनवरी में सैफ अली खान के घर में घुसकर उनपर हमला किया गया था। जांच में हमला करने वाले की पहचान शरीफुल फकीर के नाम से हुई थी जिसे एक बांग्लादेश का नागरिक बताया गया था।सैफ अली खान पर हमला करने वाले पर आरोप तय फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार शरीफुल फकीर एक बंगलादेशी नागरिक था जो अपनी असली पहचान छुपाकर भारत में रह रहा था। जनवरी 2025 में शरीफुल चोरी के इरादे से सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर के बाथरूम के रास्ते से बेटे जहांगी...