नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म हैवान कल यानी 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हैवान की रिलीज से पहले सैफ अली खान ने अपनी फिल्म के चुनावों को लेकर बात की। इस दौरान सैफ अली खान ने साल 2012 में रिलीज हुई अपनी फिल्म कॉकटेल को एक गलती बताया है। उन्होंने कहा कि वो ऐसी गलती है जिसे टाला नहीं जा सकता था।कॉकटेल और हमशकल्स पर बोले सैफ अली खान गल्फ न्यूज से खास बातचीत में बताया कि कॉकटेल में गौतम का किरदार उनके लिए सही नहीं था। सैफ ने कहा कि उन्होंने वो रोल इसलिए किया क्योंकि वो फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे। इस दौरान सैफ ने फिल्म हमशकल्स को लेकर भी बात की है।कॉकटेल को सैफ अली खान ने बताया गलती कॉकटेल में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा, "मैं वो पार्ट किया क्योंकि मैं फिल्म प्रोड्य...