मुरादाबाद, मार्च 8 -- -डेढ़ साल से गुल्लक में जमा कर रही थी ट्रक ड्राइवर की पत्नी कुंदरकी। थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर चित्तू में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर दहशत फैला दी। चोर एक घर से सोने-चांदी के आभूषण और करीब एक लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए, जबकि दूसरे घर में सेंध लगाने की कोशिश के दौरान परिवार के जागने पर मौके से फरार हो गए।जानकारी के अनुसार गांव निवासी रहीस ट्रक ड्राइवर हैं। शनिवार रात परिवार के लोग घर में सो रहे थे। देर रात उनकी पत्नी मेहरुन्निशा की नींद खुली तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। शक होने पर जब उन्होंने कमरों में जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने घर में रखे आभूषण और नकदी देखी तो वे गायब मिले। मेहरुन्निशा ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से गुल्लक में पैसे जमा कर रही थीं। गु...