रामपुर, मई 26 -- सैफनी। क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े कैंटीन संचालक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव प्लॉट पर बने कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगर के भूड़ा गेट निवासी 26 वर्षीय नईम की निर्मम हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत और मातम का माहौल है। मंगलवार को दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। नईम का खून से लथपथ शव नगर से बाहर ईंट भट्ठे के पास स्थित उसके प्लॉट पर बने कमरे के अंदर पड़ा मिला। शव की हालत देखकर अंदेशा जताया जा रहा है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा। बताया जाता है कि नईम नगर में भूड़ा गेट के पास शाहबाद मार्ग पर कैंटीन संचालन का कार्य करता था और परिवार में...