सैफनी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को मारी टक्कर, गंभीर
रामपुर, मई 30 -- शुक्रवार दोपहर नगर में सैफनी-बिलारी मार्ग पर इंट्रीगल डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया कि सहसपुर निवासी करीब 27 वर्षीय जुनेद अपनी पत्नी जेवा उम्र करीब 25 वर्ष के साथ बाइक से आबला, जिला बरेली जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक सावर दंपति हवा में उछल कर दूर जा गिरे। बताया गया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.