रामपुर, मार्च 28 -- खेत की जुताई करके लौट रहे युवक की ट्रैक्टर पलटने के बाद दबने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सैफनी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी पूर्व प्रधान बदन सिंह गुरुवार को अपने बेटे लोकेश (22) के साथ ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई करने गए थे। खेत की जुताई करने के बाद देर शाम बदन सिंह डनलप गाड़ी से अपने घर को वापस लौट रहे थे। जबकि लोकेश इसके पीछे-पीछे ट्रैक्टर से वापस लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में रामगंगा नदी के किनारे पहिया धंसने से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे के बाद लोकेश ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल युवक को बाहर निकाला। परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.