सैफनी में गंगा दशहरा पर रामगंगा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
रामपुर, मई 25 -- सैफनी। सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का नगर के समीप रामगंगा नदी तट पर पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से गुलजार हो उठा। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने रामगंगा के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने 'हर-हर गंगे' और 'गंगा मैया की जय' के जयघोष के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा और अनाज भेंट कर आशीर्वाद लिया。 यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर शीतल शरबत वितरण कियारामगंगा तट पर मेले जैसा माहौल गंगा दशहरा के अवसर पर रामगंगा तट पर मेले जैसा माहौल नजर आया। घाट के आसपास लगी खेल-खिलौनों और खानप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.