रामपुर, अप्रैल 8 -- सैफनी। मंगलवार को नगर पंचायत सैफनी में शासन स्तर से नामित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नामित सदस्य नरेश कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद एवं विनोद राजपूत ने विधिवत शपथ ली। शपथ ग्रहण के उपरांत चेयरमेन फैजान खान व अधिशासी अधिकारी दुर्गेश त्रिपाठी ने सभी नव-नामित सदस्यों को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विवेक वशिष्ट, अरविंद जोशी, हंसराज, गालिब अंसारी, गब्बर, छोटे अंसारी, जाबिर पाशा, पंकज शर्मा, हाजी खुर्शीद, मोहम्मद रफी उर्फ गुड्डू, चौधरी संजय सिंह, बृजेश जोशी, विमल जोशी आदि रहे। सभी उपस्थित लोगों ने नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.