इटावा औरैया, मार्च 9 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के नेत्र रोग विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जटिल ऑर्बिटल आंख के आसपास कैंसर से पीड़ित 54 वर्षीय मरीज का सफल ऑपरेशन कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मरीज को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना शर्मा ने बताया कि मरीज करीब एक माह पहले उपचार के लिए यूपीयूएमएस पहुंचा था। इससे पहले वह कई शहरों में इलाज करा चुका था, लेकिन उसे अपेक्षित लाभ नहीं मिला। सैफई में जांच के दौरान मरीज में ऑर्बिटल कैंसर की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मरीज पिछले लगभग तीन वर्षों से कैंसर से पीड़ित था। बीमारी की गंभीर अवस्था में ट्यूमर आंख के पीछे से बढ़कर चेहरे के गाल तक फैल चुका था। स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों की टीम ने ऑर्बिटल एक्सेंटरेशन सर्जरी क...