इटावा औरैया, मार्च 19 -- सैफई। मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई के मानसिक रोग विभाग में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां डेढ़ साल से भर्ती अज्ञात मूक बधिर महिला पांच महीने की गर्भवती हो गई। स्वास्थ्य परीक्षण में महिला के गर्भवती होने की जानकारी से हड़कंप मच गया। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। 14 जून 2025 को एक 38 साल की अज्ञात मूक बधिर महिला को भर्ती कराया गया था। मानसिक रोग विभाग में भर्ती महिला के नियमित परीक्षण के दौरान 17 मार्च 2026 को डॉक्टरों को जानकारी हुई कि वह करीब पांच माह की गर्भवती है। इससे हड़कंप मच गया। विभागाध्यक्ष डा. अरुण कुमार मिश्रा की तहरीर पर थाना सैफई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक की सुई विश्वविद्यालय के मानसिक रोग विभाग की पुरानी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में तैनात ठेकेदार सफाई कर्मी पर है। पुल...