इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- सैफई। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के अंतरराष्ट्रीय इनडोर स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदेशभर से आए पहलवानों ने दमखम और तकनीक का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का विवरण फ्रीस्टाइल के आठ भार वर्गों में पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले हुए। मुकाबलों के बाद विजेता पहलवानों को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय और क्रीड़ा अधिकारी एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रदेश की करीब 20 टीमों के पहलवान प्रतिभाग कर रहे हैं। दूसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय रहे। क्रीड़ा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया और प्रतियोगिता क...