वार्ता, मार्च 4 -- समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को अपने पैतृक गांव सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ होली मनाई। साथ ही आगामी चुनाव में पीडीए सरकार बनाने का आह्वान किया। सपा चीफ ने शंकराचार्य के कथित अपमान से लेकर अर्थव्यवस्था और विदेश नीति जैसे मुद्दों पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता। फूलों की होली खेलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के एकजुट होने का आह्वान किया और इसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को कथित तौर पर प्रयागराज में पवित्र स्नान करने से रोके जाने के हालिया विवाद से जोड़ा। उन्होंने कहा कि पीडीए का नारा समाज में हर जगह सही बैठता है और कहा कि सपा हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो उत्पीड़ित, परेशान या अपमानित है। सपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.