इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- सैफई। महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव बुधवार को अपने गांव सैफई पहुंचीं। उन्होंने कुल देवी-देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और माथा टेककर आशीर्वाद लिया। उसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को अहम और निर्णायक बताया। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तैयारी बिल्कुल है, लेकिन सीट का निर्णय पार्टी करेगी। यह भी पढ़ें- अपर्णा यादव को सैफई घराने के गढ़ में उतारेगी BJP? मैनपुरी में बोलीं-इच्छा नहीं लेकिन...चुनाव पर चर्चा अपर्णा यादव ने बताया कि मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम के सिलसिले में आई थीं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति में प्रत्येक व्यक्ति को अपने कुल देवी-देवताओं के मंदिर जाना चाह...