इटावा औरैया, सितम्बर 7 -- इटावा। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और केस निकला है। सैफई ब्लाक के नगला सेवा गांव में 6 साल के बच्चे में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है बच्चे की जांच रविवार को सैफई मेडिकल कॉलेज में कराई गई थी जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई। रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया।जिले में स्वाइन फ्लू का यह तीसरा मामला है ।जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की टीम नगला सेवा गांव पहुंची और बालक के संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू की। विभाग की ओर से गांव में निगरानी भी बढ़ाई जा रही है। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: स्वाइन फ्लू: 10 मरीजों की रिपोर्ट आयी, आठ नैगेटिव निकले सर्विलांस अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. बलराज सिंह ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी गई है। बालक से संबंधित सीआईएफ (केस इन्वेस्टिगेशन फॉर्म) ...