धनबाद, मार्च 10 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में सरकार ने पहल शुरू कर दी है। जल्द ही अस्पताल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सैप (स्पेशल ऑग्जिलियरी पुलिस) के जवानों को सौंपी जा सकती है। इस संबंध में सैप के अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सैप अधिकारियों के साथ वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ सुमन शामिल थे। बता दें कि सैप के जवान अधिकतर पूर्व सैनिक (एक्स आर्मी मैन) होते हैं, जिन्हें सुरक्षा और अनुशासन के मामलों में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होता है। इसी कारण अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा के लिए उन्हें तैनात करने की योजना बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान सैप अधिकारियों ने अस्पताल के मुख्य गेट, इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड परिसर, पार्किंग क्षेत्र समेत मेडिकल कॉलेज के महत्...