हापुड़, जून 6 -- शुक्रवार को भारतीय सैन समाज संगठन के पदाधिकारियों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बुलंदशहर रोड स्थित बाईपास चौराहे का नामकरण करने तथा वहां उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कविता मीणा को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार कस्तूरी ने बताया कि बुलंदशहर रोड स्थित बाईपास चौराहे का नाम जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग को लेकर वे पहले ही केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा एमएलसी रामचंद्र प्रधान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री द्वारा 27 मई को जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से भी इस संबंध...