बागपत, फरवरी 26 -- बड़ौत। गुरुवार को सैन समाज के लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया। लोगों ने राजस्थान में नाबालिक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, श्रीपाल सिंह, मनोज सैन, दीपक, सत्यपाल सिंह तालियान, विक्रांत, अर्णव, ओम प्रकाश, प्रदीप, पवन आदि मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं तृतीय इकाई का सात दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसके छठे दिन का कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में गायत्री मंत्र के एवं योगाभ्यास के साथ हुआ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वयंसेवकों को अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सांय काल में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न खेलों का...