नई दिल्ली, मार्च 8 -- भारतीय सेना ऊंचे इलाकों में अपनी मारक क्षमता में इजाफा करने के लिए चुनिंदा हेलीकॉप्टरों को मिसाइलों से लैस करने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सेना एवं वायुसेना में अगले कुछ सालों के दौरान बड़े पैमाने पर प्रचंड हेलीकॉप्टर शामिल किए जाएंगे, जिनमें 7-10 किलोमीटर दूर तक मार करने वाली मिसाइल भी फिट किए जाएंगे। इसके लिए मिसाइल खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सूत्रों ने कहा कि चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में लड़ाकू हेलीकॉप्टरों की भूमिका बेहद अहम है। अत्यधिक तेज गति के कारण लड़ाकू विमानों की तुलना में हेलीकॉप्टरों से ऐसे इलाकों में हमले करना कहीं ज्यादा सटीक साबित होता है। लेकिन भारत के पास लड़ाकू हेलीकॉप्टर अपाचे सीमित संख्या में हैं। वायुसेना के पास 22 और थल सेना के पास ऐसे महज छह हेलीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.