काशीपुर, मार्च 13 -- काशीपुर, संवाददाता। स्टेशन मुख्यालय हेमपुर में शुक्रवार को सेवानिवृत्त सैनिकों के सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सेवानिवृत्त सैनिकों, वीर नारियों और विधवाओं की समस्याओं के समाधान और सैनिक कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। शुक्रवार को हेमपुर डिपो में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर शिकायतों का निवारण किया गया और सहायता प्रदान की गई। इसमें पेंशन शिकायत निवारण, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट के अभिलेख कार्यालय के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधियों से बातचीत का अवसर भी प्रदान किया गया। इसके साथ चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता वाले लोगों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई। कर्नल सुरेंद्र सिंह रांगड़ा ने पूर्व सैनिक अंशदायी स्वा...