अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या संवाददाता। भारतीय सेना के पूर्व सैनिक नायब सूबेदार हवलदार पद से रिटायर त्रिलोकीनाथ का सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव स्थित श्मशान में अंतिम संस्कार हुआ। इधर बीच 77 वर्षीय त्रिलोकीनाथ किडनी की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे और लगभग 9 वर्षों से लखनऊ के विभिन्न सेना एवं सिविल अस्पतालों में उनकी डायलिसिस चल रही थी। इलाज के दौरान सेना के कमांड अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व सैनिक के निधन की सूचना पर डोगरा रेजीमेंटल सेंटर से पहुंचे सेना के जवानों ने उनको अंतिम सलामी दी। शव पर तिरंगा ओढ़ाया और पुष्प गुच्छ अर्पित किया। यह भी पढ़ें- सरयू नदी के तट पर हुआ पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार उनके बेटे राज नाथ तिवारी सेना में सूबेदार पद पर है। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अयोध्या धाम के सक्रिय सदस्य ...