अयोध्या, मार्च 5 -- अयोध्या संवाददाता। राजपूत रेजीमेंट में 17 वर्ष सेवा देकर 1998 में सेवानिवृत 67 वर्षीय नायक अवधेश प्रताप सिंह का जमथरा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनका इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। सेवानिवृत्ति के बाद वह समाज सेवा में सक्रिय सहभागिता निभा रहे थे और रहेअखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े थे। उनके निधन की खबर पर डोगरा रेजीमेंट की टुकड़ी घाट पर पहुंची और परिवार को सांत्वना देने के बाद पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर अंतिम सलामी दी।अंतिम संस्कार में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष श्रीप्रकाश पाठक, कैप्टन जेपी द्विवेदी,कैप्टन बीके सिंह,सूबेदार सिद्धनाथ शर्मा,सूबेदार कपिल देव सिंह,हवलदार और विजय सिंह नायक सूबेदार हरि सिंह सूबेदार,सुरेंद्र सिंह,कैप्टन ब...