सैन्य भूमि पर बस्ती खाली करने की नोटिस पर सांसद से मिले लोग
कानपुर, जून 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेना की जमीन पर बसी भगवतदास घाट क्षेत्र की बस्ती को हटाने की प्रक्रिया रक्षा संपदा विभाग ने शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से यहां काबिज लोगों को नोटिसें जारी की गई हैं। अब यहां के रहने वालों ने रविवार को सांसद रमेश अवस्थी को ज्ञापन दिया है। उनका कहना है कि वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराए बिना बस्ती न उजाड़ी जाए। इस बस्ती में सात सौ से अधिक परिवार रहते हैं। ज्ञापन में बताया गया कि भगवतदास घाट, गुप्तार घाट और माली कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले अधिकांश लोग मजदूरी और छोटे काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि स्पेशल हेड क्वार्टर की ओर से 20 जून 2026 तक बस्ती खाली कराने का आदेश दिया है, इससे लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। मांग की गई है कि जब तक सरकार की ओर से वैकल्पिक आवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.