औरंगाबाद, दिसम्बर 16 -- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर अधिकारी बने अनुराग राय का दाउदनगर के भखरुआं गया रोड स्थित उनके चाचा के आवास पर भव्य स्वागत किया गया। लेफ्टिनेंट अनुराग राय अरवल जिले के कलेर प्रखंड अंतर्गत राजपुरा गांव निवासी अभय कुमार और अनिता देवी के पुत्र हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। लेफ्टिनेंट अनुराग राय ने बताया कि उनका चयन यूपीएससी के माध्यम से भारतीय सेना में हुआ। चयन के बाद उनकी प्रशिक्षण यात्रा नासिक से प्रारंभ हुई। अंतिम चरण में देहरादून में विशेष प्रशिक्षण के बाद भारतीय सैन्य अकादमी से प्रशिक्षण पूर्ण कर अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त किया। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल नेहरू रोड, लखनउ से शुरू हुई। उनकी पढ़ाई देश के विभिन्न स्थानों पर स्थित आर्मी पब्लिक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.