लखनऊ, फरवरी 18 -- रायबरेली रोड स्थित एक कॉलोनी में दबंगों ने सैन्य अफसर की बेटी के साथ छेड़छाड़ की। पीड़ित परिवार के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाले ज्ञान यादव और मनोज कुमार पाठक अक्सर बेटी से छेड़छाड़ करते हैं। विरोध पर धमकाते हैं। रविवार शाम बेटी मोहल्ले में एक दुकान पर खरीदारी करने गई थी। इस बीच ज्ञान और मनोज ने उससे छेड़छाड़ की। आरोपियों के परिवारीजनों से शिकायत की तो उन्होंने पीड़ित परिवार को पीट दिया। परिवारीजनों ने पीजीआई थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शांति भंग में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की और सोमवार को दोनों को छोड़ दिया गया। छात्रा के परिवारीजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो आरोपियों के खिलाफ धाराएं बढ़ाईं। इसके बाद पुलिस ने देर शाम दबिश दी तो आरोपी फरार हो चुके थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...