वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। भेलूपुर पुलिस ने सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र पांडेय चंदौली का निवासी है। पुलिस ने उसे सुंदरपुर स्थित ब्रिज एंक्लेव कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के पास से सैन्य अधिकारी का फर्जी परिचय पत्र, दो पैन कार्ड, साथ ही कई लोगों के बायोडाटा और जाली नियुक्ति पत्र आदि बरामद किए गए हैं। उसके खिलाफ दर्जनों युवकों ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...