जमशेदपुर, मार्च 15 -- सैनिक सम्मान और सैनिक हितों से सरोकार रखने वाले मुद्दों पर हमारा संगठन शहर के पूर्व सैनिकों के साथ संघर्ष करने के लिए तैयार है। और यही हमारी प्राथमिकता भी होगी। इन मुद्दों पर रणनीति और योजना हेतु एक विशेष टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा। ये बातें आज अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने एग्रिको मैदान में आयोजित मासिक बैठक के दौरान अध्यक्षीय संबोधन में कहीं। कार्यक्रम का उदघाटन भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। संगठन गीत उमेश शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथि परिचय और परिचय सत्र का आयोजन हुआ। आज जिन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चिंतन कर योजना एवं उसके क्रियान्वयन हेतु एक्शन प्लान बनाया गया।इस दौरान संगठन शक्ति की मजबूती पर चर्चा की गई और ज्यादा से ज्यादा पूर्व सैनिक...