लखनऊ, दिसम्बर 13 -- रियल एस्टेट कंपनी के मालिक ने सहयोगियों की मदद से एक सैन्यकर्मी से मकान दिलाने के नाम पर फर्जी बैनामे कराए और दो बैंकों व एलआईसी से तीन लोन करा कर लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ित को न मकान मिला और न हीं किस्त भरे गए रुपये मिले। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश से बिजनौर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कैंट सदर के आउट्रम लाइन निवासी महेश कुमार सिविल डिफेंस सेंट्रल कमांड में तैनात हैं। महेश का आरोप है कि जेजेजेके रियल एस्टेट कंपनी के मालिक व पीजीआई निवासी मनोज कुमार सेना से भगोड़ा घोषित हैं। साल 2022 में मकान खरीदने के लिए मनोज से संपर्क हुआ। आरोपी ने राजा राहुल सिटी मलाक के पास एक मकान का सौदा तय कराया। साथ ही लोन दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद बिजनौर में 15 फरवरी 2022 को मकान की रजिस्ट्री कराई गई। आरोप है कि रजिस्ट्री में तकनीकी गल...