कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। नजीराबाद में आरोपितों ने सैन्यकर्मी और उनके दोस्त पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपितों ने सोने व चांदी की चेन लूट ली। विरोध पर आरोपितों ने साथियों को बुलाकर मारपीट की। पुलिस ने एक आरोपित को मौके से दबोचा। फजलगंज निवासी अजीत गुप्ता ने बताया कि बुधवार शाम को वह दोस्त शुभम शुक्ला के साथ जेके मंदिर के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक से चार युवक पहुंचे। आरोप है कि आरोपित युवक अभद्रता करते हुए उनसे गाली-गलौज करने लगे। आरोपितों ने उनके गले से चांदी और दोस्त शुभम शुक्ला की सोने की चेन लूट ली। शुभम का आईफोन छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपितों ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट की। किसी तरह आरोपितों से जान बचाकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से एक आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.