सीतापुर, मार्च 26 -- सीतापुर, संवाददाता। बिसवां इलाके में रंजिश में दबंगों ने सैन्यकर्मी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसडीएम से गुहार लगाने के बाद बिसवां पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।थवई टोला निवासी वारिस अली दिल्ली आर्मी हेडक्वार्टर में तैनात हैं। वारिस अली ने एसडीएम बिसवां से शिकायत की कि आरोपी राहुल उर्फ आदिल पूर्व में एक लड़की को लेकर फरार हो गया था। उस समय वारिस अली और उनके परिवार ने लड़की की सकुशल बरामदगी में मदद की थी। इसी बात को लेकर राहुल उनसे और उनके परिवार से रंजिश रखने लगा था। राहुल एक शातिर अपराधी है, पूर्व में वह जेल भी जा चुका है। आरोप है कि बीते 22 मार्च को आरोपी ने उन्हें धमकाया। अगले ही दिन 23 मार्च को उनके भाई मो. हारून को रोक लिया। भाई के गले में पट्टा डालकर घुमाने और पिता को गोली मारन...