वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। फुलवरिया निवासी सैन्यकर्मी की पत्नी के आत्महत्या के मामले में कैंट पुलिस ने एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी सूरज कुमार चौकगंज बेतिया, बिहार का निवासी है। उसे डीएम कंपाउंड के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया।सैन्यकर्मी की पत्नी फुलवरिया में दो बच्चों के साथ रहती थी। पति सेना में बाहर ड्यूटी पर रहते हैं। आरोप है कि सूरज कुमार, सुंदरपुर के बटुआपुरा का सतीश कुमार, फुलवरिया निवासी ममता जायसवाल, उसके पति विष्णु जायसवाल और दीपक जायसवाल ने सैनिक की पत्नी को ब्लैकमेल किया। फोरेक्स, क्रिप्टो करेंसी और रियल एस्टेट में निवेश कर पैसा दोगुना करने का लालच देकर 56 लाख रुपये ठग लिए। यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर ट्रांसजेंडर अध्यात्मिक गुरु बनकर महिला को फंसाया, न्यूड वीडियो के सहारे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.