शामली, अप्रैल 3 -- शामली। सैनी समाज सेवा समिति की एक बैठक शहर के हनुमान रोड स्थित एक रेस्तरां में आयोजित की गई। जिसमें नई कार्यकारणी की घोषणा करते हुए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शुक्रवार को अधिष्ठापन अधिकारी श्यामलाल सैनी ने नई कार्यकारणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें रामनिवास सैनी को अध्यक्ष, कृपाल सैनी को उपाध्यक्ष, जनेश्वर सैनी को उपाध्यक्ष, प्रवीन सैनी को महामंत्री, सुनील कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष, रामकुमार सैनी व पूरनचंद सैनी को सचिव, श्यामालाल सैनी को वरिष्ठ विधि सलाहकार, सचिन सैनी को विधि सलाहकार, दीपक सैनी को संगठन मंत्री, पवन सैनी को उप संगठन मंत्री, अमित सैनी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। कार्य...