अमरोहा, मार्च 11 -- अमरोहा। ऑल इंडिया सैनी सभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में मंगलवार को क्षेत्र के गांव बलवापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने माता सावित्री बाई फुले के जीवन-संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अपिर्त कर पुण्यतिथि मनाई। बैठक में महात्मा ज्योतिबा फुले व सावित्री बाई फुले को भारत रत्न पुरस्कार देने व उन्हें पाठ्यक्रम में शामिल करने की पदाधिकारियों ने मांग उठाई। साथ ही उनके जीवन पर बनी फिल्म को टैक्स फ्री करने और यूजीसी कानून को तुरंत लागू करने की भी पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...