कौशाम्बी, फरवरी 27 -- प्रयागराज और फतेहपुर के बीच स्थित सबसे बड़े बस स्टाफ सैनी में इंचार्ज द्वारा मनमानी की जा रही है। उनके गायब रहने पर बसों के आवागमन की एंट्री रजिस्टर में गार्ड करता है। इस लापरवाही को लेकर इलाकाई लोगों में खासी नाराजगी है। सैनी बस स्टाफ पर बसों के आगमन-प्रस्थान का रिकार्ड रखने और रजिस्टर में एंट्री करने के लिए विभाग की ओर से इंचार्ज के रूप में फरोग अहमद की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा बस स्टॉप की सुरक्षा और व्यवस्थापन के लिए दो गार्ड तैनात किये गए हैं। गार्डों की जिम्मेदारी बसों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराना, यात्रियों के सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करना, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखना तथा अन्य निजी वाहनों को बस स्टॉप परिसर में अनावश्यक रूप से खड़ा होने से रोकना है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से इंचार्ज नियमित रूप से ड्य...