कौशाम्बी, मार्च 13 -- सैनी चौराहे के आसपास दिन-रात यात्रियों का आवागमन बना रहता है। इसके बावजूद कुछ लोग वहां कूड़ा-कचरा फेंकने और अन्य प्रकार की गंदगी फैलाने से बाज नहीं आ रहे थे। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अपनी अगुवाई में निकाय के सफाई कर्मचारियों को लगवाकर सफाई भी कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...