सैनी चौराहे पर भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मेरठ, अप्रैल 17 -- जमालपुर रोड स्थित लावड़ धाम खाटू श्याम मंदिर के तत्वावधान में सैनी चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया। आयोजक सोनू भगत ने बताया कि इस भंडारे का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और धार्मिक भावना को बढ़ावा देना है। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरित किया गया। भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों का सिलसिला जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम में कपिल सैनी, हजारी लाल, ओमकार, पंकज, बबलू, रिंकू, सागर, शंकर, आकांक्षा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.