कौशाम्बी, जनवरी 28 -- सैनी चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आमजन और चालकों को सड़क पर वाहन चलाते समय किन-किन नियमों का पालन जरूरी है, इसकी जानकारी दी गई। बढ़ रहे सड़क हादसों में कमी लाने को लेकर एनएचएआई, परिवहन व यातायात विभाग की ओर से एक जनवरी से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को सैनी चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एनएचएआई द्वारा कराया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना रहा। नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश लोगों को दिया गया। नाटक ने न केवल लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें सोचने पर भी मजबूर किया कि सड़क पर की गई छोटी-छोटी लापरवाहियां किस तरह बड़े हादसों म...