सैनिक स्कूल से बिना बताए आया छात्र, जीआरपी ने परिवार को सौंपा
बरेली, अगस्त 18 -- अवध आसाम एक्सप्रेस (15910) से जीआरपी ने सूचना पर राजस्थान एक सैनिक स्कूल के दसवीं के छात्र को बरेली जंक्शन पर उतारा। छात्र ने स्कूल में वार्डन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तंग आकर भागने की बात कही। छात्र को जीआरपी ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से उतारा। इसके बाद परिवार को बुलाकर पिता की सुपुदर्गी में दे दिया। जीआरपी ने बताया, रविवार को रेल कंट्रोल से सूचना मिली कि राजस्थान के एक सैनिक स्कूल के 10 वीं का छात्र बिना अनुमति के चला गया है। वह मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है। अवध आसाम एक्सप्रेस में उसकी लोकेशन मिली है। सूचना पर इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा ने चाइल्ड लाइन के सहयोग से ट्रेन में छात्र को तलाशा। छात्र सकुशल मिल गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मां बीमार है। वह भी बीमार है। वह एक दोस्त के साथ स्कूल को बिना बताए भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.