सासाराम, मार्च 6 -- राजपुर, एक संवाददाता। राजपुर स्थित आवासीय विद्यालय बाल प्रतियोगिता निकेतन के 24 छात्रों ने सैनिक स्कूल की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में सफलता पायी है। इसे लेकर अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है। सफलता के उपलक्ष्य में शुक्रवार को स्कूल परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक विपिन कुमार ने सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा पांच में पढ़ रहे कुल 24 छात्रों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा दी थी। सभी को सफलता मिली है। बताया कि कुझी निवासी सत्यम कुमार, पृथ्वी, ब्रजेश राय, कुमार अंकुश, आर्यन, रौशन पटेल, राज लक्ष्मी, सिवानी कुमारी, संजीव कुमार, हर्ष सिंह, सक्षम राज, आर्यन, सतीश कुमार आदि ने प्रवेश परीक्षा पास की है। मौके पर व्यवस्थापक सौ...