नैनीताल, दिसम्बर 11 -- नैनीताल, संवाददाता। भारतीय शहीद सैनिक स्कूल नैनीताल में 11 दिसंबर से 17 दिसंबर तक सात दिवसीय सतत् विकास कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ गुरुवार को किया गया। पहले तीन दिन विद्यालय परिसर व अगले तीन दिन अरविंद आश्रम वन निवास नैनीताल में कार्यक्रम होंगे। अरविंद आश्रम दिल्ली शाखा ट्रस्ट सोसाइटी और अरविंद आश्रम वन निवास की ओर से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, सतत् विकास और ईको-इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रति जागरूकता लाना है। गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से छात्रों को प्रकृति संरक्षण, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग और पर्यावरणीय संवेदनशीलता के व्यवहारिक पहलुओं से परिचित कराया जाएगा। संचालन मेघालयना ने किया। यहां सभा अध्यक्ष मनोज जगाती, निष्ठा मेहरा, प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, दिव्...