सीवान, मार्च 1 -- सीवान, एक संवाददाता। एनटीए द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही जिले के बगौरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। चार छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल में नामांकन के लिए परीक्षा पास की है। अगस्त दुबे, पिता मुकेश दुबे एवं माता कुसुम देवी ने 300 अंकों में 265 अंक (88.33 प्रतिशत) प्राप्त कर कक्षा छह के लिए चयन सुनिश्चित किया। वहीं मानव सिंह, पिता मानवेंद्र सिंह एवं माता रेखा देवी ने 300 में 226 अंक (75.33 प्रतिशत) हासिल कर सफलता पाई। प्रिंस गुप्ता, पिता पंकज गुप्ता एवं माता रूबी देवी ने 189 अंक प्राप्त कर कक्षा छह में प्रवेश के लिए क्वालीफाई किया है।इसी क्रम में प्रियांशु सिंह, पिता सुनील सिंह व माता बबीता देवी, ग्राम महुअल ने कक्षा नौ की परीक्षा में 400 में 300 अंक अर्जित कर उल्लेखनीय स...